Qutub Ansari / Sun, Mar 30, 2025 / Post views : 38
फखरपुर/बहराइच। फखरपुर के प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर में शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुन्ना सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता सीता राम पांडे मौजूद रहे। बच्चों ने सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की सुरुवात की और विभिन्न प्रकार के देश भक्ति नाटक प्रस्तुत कर मन मोह लिया l इस मौके प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह देकर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया और उज्वल भविष्य की कामना की l इस मौके पर समाज सेवी अभय राज सिंह ,संकुल प्रभारी बाबूलाल मौर्य शिक्षा संकुल सुरेश पाल ग्राम प्रधान अजय कुमार , विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष राम राज साहू , प्राथिमक विद्यालय इंचार्ज भावना अग्निहोत्री समस्त विद्यालय स्टाफ इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्राथमिक विधायल ढोगाई श्रीमती दीपशिखा श्रीवास्तव , सहायक अध्यापक श्यामेन्द्र वर्मा पोरवाल साधना सिंह अभिभावक सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन