अशोक सोनीजरवल/बहराइच l श्यामसुंदर दास चौरसिया जनहित किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जरवल निवासी अंकित कुमार चौरसिया पुत्र श्रीराम कुमार चौरसिया को जनहित किसान पार्टी जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा मनोनीत किया गया l उन्होंने कहा सामाजिक निष्ठा व लगन को देखते हुए आपके जनपद बहराइच का कार्यकारिणी अध्यक्ष युवा मोर्चा मनोनीत किया गया है। एक महीने के अंदर आपको सर्व समाज से 100 लोगों को सदस्य बनाकर अपने जनपद की कार्यकारिणी को तैयार करके हमें सूचित करेंगे व सभी सदस्यों को आप अपने जनपद में बुलाकर बैठक रखनी होगी, ताकि प्रदेश के पदाधिकारी की मौजूदगी में आपको सर्व सहमत से अध्यक्ष पद के अधिकारिक घोषणा किया जा सके l आपको तीन लोगों के साथ पार्टी की हर बैठक में उपलब्ध रहना अनिवार्य है।