शकील अंसारीनानपारा/बहराइच l बजरंगियों ने त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम के बाद पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए नगर में विशाल जुलूस निकाल पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए पहलगाम के मृतक लोगो को श्रद्धांजलि अर्पित की।
नगर के शंकर इंटर कॉलेज में बजरंग दल,विहिप और दुर्गा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में त्रिसूल दीक्षा का कार्यक्रम हुआ, जिसमे लगभग पांच सौ लोगो को त्रिशूल वितरित किया गया।इस दौरान लोगो को संबोधित करते हुए संयोजक दीपक श्रीवास्तव ने कहा कि आज हम अपने को पूरी तरह से तैयार रखे हमे सीमा के अंदर और बाहर लड़ाई के लिए तैयार रहना है।प्रांत संयोजक महेश तिवारी ने कहा कि पाक परस्त आतंकवाद तथा इनकी कायराना हरकत हिंदुओ को डराने का काम कर रही है,उन्हे लगता है ऐसा करने से वो हमे डरा लेंगी लेकिन अब ऐसा नहीं है l जरूरत पड़ने पर लड़ाई को तैयार है। उन्होंने लोगो का आह्वान किया की अब सोने का समय नहीं है यह कार्यक्रम हम लोगो को हर तरह से तैयार रहने के लिए ही आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के बारे में दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि अगले दिवस पाकिस्तान और आतंकवाद के विरुद्ध विशाल पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में अन्य लोगो के अलावा दिलीप जायसवाल,आनंद श्रीवास्तव,बबलू सिंह,छत्रपाल, पंकज जायसवाल,विपिन सिंह,प्रमोद नाग सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।इस दौरान कोतवाल रामाज्ञा सिंह एवं भारी पुलिस बल मौजूद रहा।