Qutub Ansari / Mon, Sep 2, 2024 / Post views : 93
फखरपुर/कैसरगंज/बहराइच l कोतवाली कैसरगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत वैराकाजी में अल्पसंख्यक कल्याण वक्फ बोर्ड भूमि जो सन् 1983 से सरकारी अभिलेखों में कब्रिस्तान/अल्पसंख्यक कल्याण व वक्फ बोर्ड के नाम दर्ज कागजात पर गांव के कुछ लोगों द्वारा बांस का टट्टर लगाकर कब्जा कर लिया गया, जिसमें ग्रामीणों में काफी रोष है l ग्राम पंचायत वैराकाजी में सोमवार को एक मिट्टी हो गई जिसमें ग्रामीण एकत्रित हुए बांस के लगे टट्टर को तोड़ कर वक्फ बोर्ड की जमीन पर दफनाने का कार्य किया जिसको लेकर काफी गहमागही रही जिसकी सूचना पाकर तत्काल थाने की भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया वक्फ की जमीन पर अवैध कब्जे में मिट्टी रोकने की सूचना प्राप्त हुई l भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है l अवैध कब्जा करने वाले एक व्यक्ति के विरुद्ध शति भंग का मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन