Qutub Ansari / Sat, Sep 7, 2024 / Post views : 90
लखनऊ गोंडा रेल प्रखंड पर झुकिया के पास अप लाइन पर कटिहार से चलकर अमृतसर जा रही 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस जरवलरोड स्टेशन से 16.51 मिनट पर लखनऊ की तरफ रन थ्रू निकली। रेलवे के 705/11 किमी. पर अचानक रेलवे ट्रैक पर गौवंशीय मबेशी आ जाने से दो मवेशियों की कटकर मौत हो गयी। मवेशियों के टकराने से ट्रेन का बीपी व एचटी पाइप खराब हो गया, जिससे ट्रेन खडी हो गयी। लोको पायलट ने मबेशी को इंजन से निकाला और पाइप सही कर किसी तरह ट्रेन को अगले स्टेशन घाघराघाट के लिए रवाना किया। इस दौरान करीब 20 मिनट ट्रेन खडी रही। लोको पाइलट ने स्टेशन अधीक्षक घाघराघाट को मेमो देकर बीपी व एचटी पाइप खराब होने की जानकारी दी, जिसपर रेल कर्मियों ने बीपी व एचटी पाइप को ठीक कर आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन को 15.28 पर आगे के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन