Qutub Ansari / Sat, Aug 24, 2024 / Post views : 84
मिहींपुरवा/बहराइच। विकासखंड मिहींपुरवा अंतर्गत ग्राम पंचायत सुजौली और जंगल गुलरिहा में इन दिनों नेपाल के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बरसात के चलते घाघरा नदी उफनाई हुई है l इस दौरान घाघरा नदी का पानी ग्राम पंचायत सुजौली और जंगल गुलरिया के दर्जन भर से ज्यादा गांव में घुस गया है, जिसके चलते कई जगह मुख्य मार्ग पर भी बाढ़ का पानी बह रहा है l ग्राम पंचायत सुजौली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी स्थित है जहां पर एंबुलेंस 108 और 102 की सुविधा उपलब्ध है l इस दौरान बाढ़ पीड़ित क्षेत्र से लगातार एंबुलेंस कर्मी मरीज को लेकर आ रहे हैं और उनको छोड़ने भी जा रहे हैं l बाढ़ के पानी में मरीज को छोड़ने जा रही एंबुलेंस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। 102 एंबुलेंस के पायलट शरीफ और ईएमटी मोहनलाल ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली में ग्राम पंचायत सुजौली के मुंजवा गांव से एक मरीज को इलाज के पश्चात घर छोड़ने जा रहे थे l इस दौरान सड़क पर भारी मात्रा में बाढ़ का पानी बह रहा था जिससे आवागमन में समस्या का सामना करना पड़ रहा है लेकिन बाढ़ के पानी में जहां तक एंबुलेंस जा सके l उस महिला को वहां तक छोड़ा गया। इस दौरान क्षेत्रीय ग्रामीण असफाक, मनीष, सौरभ, मीना, माया देवी, रामकिशोर आदि लोगों ने बताया कि बाढ़ के दौरान एंबुलेंस सेवा संजीवनी की तरह कार्य कर रही है जिससे क्षेत्रीय ग्रामीण जो की बीमार है उनको इलाज करवाने में काफी राहत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन