Qutub Ansari / Sun, Apr 13, 2025 / Post views : 101
बहराइच। अंबेडकर जयंती के अवसर पर शासन की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट, विकास भवन, नगर पालिका आदि सभी कार्यालयों के साथ-साथ जनपद के समस्त विकास खंड, नगर पंचायत व ग्राम पंचायत इत्यादि स्थानों पर उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। स्वतंत्रता के अमृत काल में भारत रत्न बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जयंती पर सरकार की मंशा के अनुरूप इस वर्ष 14 अप्रैल से 28 अप्रैल तक पूरे जनपद में हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमानष् की टैगलाइन के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें संविधान के प्रति जागरूकता कार्यक्रम, प्रभात फेरी, चर्चा-परिचर्चा, व्याख्यान आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और छात्र-छात्राओं व आम जनमानस को बाबा साहब की जीवनी से अवगत कराते हुए बाबा साहब द्वारा कृत उत्कृष्ट कार्यों पर प्रकाश डाला जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उपरोक्त अवधि में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थलों पर मूलभूत आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु व्यापक प्रबंध समय से पूर्ण कर लिए जाएं जिससे कार्यक्रम में सहभागिता करने वालों तथा आम जनमानस को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद के सभी विकास खंड, नगर निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के अंबेडकर पार्कों, प्रमुख चौराहों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई, साज-सज्जा व रौशनी का कार्य व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। जिले में धूमधाम से मनायी जायेगी अम्बेडकर जयंती 14 से 28 अप्रैल तक आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम बहराइच 13 अप्रैल। भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान समाज सुधारक एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयन्ती के अवसर पर दिनांक 14 अप्रैल 2025 को जनपद में विभिन्न आयोजनों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इस संबंध में जिलाधिकारी एवं गुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर 14 aprail से 28 अप्रैल तक 15 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन कराया जायेगा, जिसे जनपद में उत्सव के रूप में मनाया जायेगा, कार्यक्रम की तैयारी हेतु शहरी क्षेत्रों में नगर पालिका/नगर पंचायत व ग्रामीण क्षेत्रों में विकास खण्डों में स्थित अम्बेडकर पार्कों की गहन सफाई, रंगाई-पुताई तथा सौंदर्गीकरण का कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये इसके साथ ही जनपद में निर्मित सभी ष्अमृत सरोवरोंष् की सफाई एवं मरम्मत कार्य भी पूर्ण करने के निर्देश दिये गये है, ताकि समस्त स्थल स्वच्छ और सुन्दर वातावरण में अंबेडकर जयंती का आयोजन कर सकें। 14 अप्रैल 2025 को प्रातः काल से ही सभी अम्बेडकर पार्काे में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, यह कार्यक्रम जनमानस में सामाजिक समरसता, समानता एवं बंधुत्व की भावना को सुदृढ़ करने हेतु प्रेरणा देगा। समस्त सरकारी कार्यलयों कलेक्ट्रेट, विकास भवन, तहसील व विकास खण्ड में कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा जिसमें डॉ. अम्बेडकर के जीवन दर्शन, उनके द्वारा सामाजिक न्याय के लिए किए गए संघर्ष, भारतीय संविधान निर्माण में उनकी भूमिका तथा उनके विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर विषय विशेषज्ञों, अधिकारियों एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा विस्तृत विचार प्रस्तुत किए जाएंगे। जिलाधिकारी मोनिका रानी एवं मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र द्वारा जनपदवासियों से अपील की है कि वे इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनें और डॉ अम्बेडकर जी के सिद्धांतों एवं आदर्शों को आत्मसात करते हुए सामाजिक न्याय एवं समानता की दिशा में सक्रिय योगदान प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन