Qutub Ansari / Fri, Feb 28, 2025 / Post views : 42
कैसरगंज/बहराइच l ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के जिला अध्यक्ष मोहम्मद इरफान सिद्दीकी को नियुक्त किया गया है l मोहम्मद इरफान सिद्दीकी का जन्म कैसरगंज की धरती पर हुआ है l यह एक व्यवसायिक व्यक्ति है लेकिन शुरू से ही इनका जहन गरीब परेशान बिलखोसूस पसमांदा लोगों के प्रति हमेशा जागरूक करने के सिलसिले में रहा हैं l जिला अध्यक्ष के रूप में शपथ लेते हुए कार्यभार ग्रहण करते हुए इरफ़ान सिद्दीक़ी ने अपने संबोधन में कहा कि पसमांदा समाज के लिए जी जान से संस्था के आदेशों का पालन करता रहूंगा l संस्था द्वारा दिए गए निर्देश पर खरा उतरूंगा l पसमांदा समाज की विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद करता रहूंगा l इरफ़ान सिद्दीकी को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर कैसरगंज के इलाके के लोगों में काफी खुशी का माहौल है l इस मौके पर शाहिद अहमद सिद्दीकी, एलर्जी, चांद बाबू सिद्दीकी, हसनैन कुरैशी, जाहिद अली अंसारी, इरफान अंसारी हुडा, समद आदि लोग मौजूद रहे l
विज्ञापन
विज्ञापन