Qutub Ansari / Sat, Aug 31, 2024 / Post views : 93
जरवल/बहराइच। यूपी के बहराइच अंतर्गत महसी तहसील मे हो रहे आदमखोर भेंडिया के हमले का डर ग्रामीणों के दिलो दिमाग से निकल नही पाया था कि बीती रात को दो बजे इसी जनपद के नगर पंचायत जरवल के वार्ड नंबर 12 मासूक नगर में भी आबादी के बीच एक आदमखोर भेड़िए ने अपनी दस्तक दे दी जिसके डर से लोग अपनी छतो पर बैठ कर टार्च की रोशनी से पूरी रात बैठ हांका लगाते रहे।साथ ही रात को ही आदमखोर भेंडिया की वीडियो भी ग्रामीणों ने वायरल कर दी जिससे जरवल मे भी लोग दहसतजदा हो गए।बताते चले बीते डेढ़ मांह मे आदमखोर भेंडिया ने महिलाओं व बच्चो समेत नौ लोगो की जान ले ली है।बात यही समाप्त नहीं हुई 35 लोगो को आदमखोर भेंडिया ने घायल भी किया है जिसमे बुजुर्गों के साथ बच्चे व महिलाएं भी है।इसका खौफ अभी निकल भी नही पाया था की बीती रात को जरवल के माशूक नगर आबादी के बीच भी एक आदमखोर भेंडिया देखा गया जिससे लोग दहशतजदा कम नहीं है।
बाक्स ..फ़ोन क्यों नही उठती ई ओ जरवल ? जरवल।नगर पंचायत जरवल के माशूक नगर मे बीती रात को आदमखोर भेंडिया की वायरल वीडियो के बारे मे जब जरवल नगर पंचायत की ई ओ खुशबू यादव को सुरक्षा के बाबत मे फ़ोन किया तो वेल बजने के बाद भी फोन रिसीव नहीं किया।वैसे इस तरह।पत्रकारों के साथ ऐसा ही बर्ताव करती है ताकि वह किसी भी बात का जवाब न दे शायद इसी वजह से पत्रकारों का फोन ही नही रिसीव करती जिससे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं यहां की जनता जान ही नहीं पाती।
बाक्स
"हैलो डी एम साहिबा"दैनिक भास्कर से बोल रहा हूं जरवल मे भी आदमखोर भेड़िया की दस्तक हो चुकी है के बाबत मे "दैनिक भास्कर" की सूचना पर एक्शन पर दिखी बहराइच की तेज तर्रार डीएम ने पहले तो भेड़िया की वायरल वीडियो को संज्ञान मे लिया फिर तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर अवाम की सुरक्षा का दिया भरोसा और एक्शन शुरू"
मोनिका रानी
जिलाधिकारी बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन