Qutub Ansari / Fri, Nov 22, 2024 / Post views : 119
फैजान

फखरपुर/कैसरगंज/बहराइच l उपजिलाधिकारी के स्थानांतरण की मांग को लेकर दूसरे दिन भी अधिवक्ता लामबंद रहे। उन्होंने तहसील गेट के निकट नेशनल हाईवे जामकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन कैसरगंज के अध्यक्ष बृजेश प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने एसडीएम आलोक प्रसाद के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी करते हुए हाईवे जाम कर धरना प्रदर्शन किया, जिससे लगभग एक घन्टे तक यातायात बाधित रहा।अधिवक्ताओं का आरोप है कि एसडीएम ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। इस घटना के विरोध में अधिवक्ता सितंबर से ही कोर्ट का बहिष्कार कर रहे हैं। अधिवक्ताओं ने प्रशासन से मामले का समाधान तत्काल कारने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे सवारियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक एसडीएम का स्थानांतरण नहीं होगा, उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में बार एसोसिएशन के महामंत्री ज्ञान बाबू, पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, वेद प्रकाश सिंह, विजय प्रताप सिंह, सूर्यभान सिंह,मनोज कुमार सिंह,योगेश मिश्रा,शिवम सिंह, वीरेंद्र अवस्थी, सतीश यादव,जयचंद वर्मा, अमित चौधरी, सहित सौ से अधिक अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन