Qutub Ansari / Fri, Nov 29, 2024 / Post views : 97

एम अरशद
रुपईडीहा/बहराइच । जुमे के नमाज को लेकर रुपईडीहा में पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आई। पुलिस ने एहतियात के तौर पर मस्जिदों के बाहर फोर्स तैनात कर शांतिपूर्ण ढंग से जुमे की नमाज को सम्पन्न कराया। रुपईडीहा की अलग-अलग मस्जिदों में नमाजियों ने जुमे की शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा की। पुलिसकर्मी इस दौरान लगातार इलाके में भ्रमणशील रहे। बताते चलें कि प्रदेश के संभल जिले में बीते दिनों मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए बवाल के बाद आज जुमा की नमाज को लेकर अलर्ट जारी किया गया था । इसको लेकर जिला प्रशासन नमाज को सकुशल संपन्न कराने को लेकर कटिबद्ध थी । शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की गई थी । नमाज को लेकर नगर के रुपईडीहा जामा मस्जिद और साथ ही प्रमुख मस्जिदों के पास पुलिस बल की तैनाती की गई। उप जिलाधिकारी अश्वनी पांडे के नेतृत्व में रुपईडीहा थाना प्रभारी निरीक्षक ददन सिंह पुलिस जवानो के साथ लगातार मार्च कर रहें थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन