रईस खानमिहिपुरवा/बहराइच l बहराइच मुख्यालय से 75 किलोमीटर दूर तहसील मिहिपुरवा के ग्राम सेमरहना में शिक्षा की ज्योति जला रहे एसपीवीपी इंटर कॉलेज के प्रबंधक अनिल कुशवाहा द्वारा एस.पी.वी.पी. इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं से ज्ञानवर्धक वार्तालाप हेतु जिले के विद्वान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी का शनिवार को एक दिवसीय छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित किया था। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान छात्राओं ने आकर्षक सरस्वती वंदना का गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि का स्वागत किया एसपी ग्रामीण ने मौजूद छात्र/छात्राओं से शिक्षा क्षेत्र में पढ़ाई कर कैसे आगे बढ़े तथा किसी अच्छे मुकाम पर पहुंचने के क्या टिप्स होने हैं। यह सभी उनसे साझा किया बारी बारी छात्रों से संवाद कर उनकी जिज्ञासा को जाना तथा उनके सार्थक जवाब दिए। पढ़ लिख कर अपने देश, परिवार और अपना नाम रोशन करने के विषय पर विधिवत बच्चों को जागरूक किया। शिक्षा क्षेत्र में कितनी कठिनाइयों आती है, उस पर भी विचार व्यक्त किया तथा जानकारी होने पर कठिनाइयों का कैसे सामना किया जाना है इसको विधिवत बताया। तथा अपने पढ़ाई जीवन से नौकरी प्राप्त करने तक विषय खुलकर चर्चा की । छात्रों ने बड़े ही ध्यानपूर्वक एडिशनल एसपी के इस मुकाम तक पहुंचने तक की टिप्स की जानकारी प्राप्त किया।एवं बड़े ही धैर्यपूर्वक एवं शान्त होकर उनकी बातों को सुना। इस दौरान कालेज के प्रबंधक प्राचार्य अनिल कुमार कुशवाहा एवं दुर्गेश कुमार कुशवाहा ने बैच लगाकर तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित मीडिया कर्मी योगेंद्र मौर्य, रईस खान तथा कस्बे के प्रतिष्ठित व्यापारी सोमवर्धन पांडे रहे।इस दौरान सवांद कार्यक्रम में मीडियाकर्मी रामा दल यादव, राम ध्यान कुशवाहा सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राओं संग अभिभावक एवं कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहा।