कुतुब अंसारीबहराइच l जिले के महराजगंज बाजार में गोली मारकर हत्या करने वाले अपराधियों का एनकाउंटर हांडा बसेहरी गांव के निकट झाड़ियों में गुरुवार किया गया। इसके बाद दोनों को लाया गया। एक अपराधी को दो थाने के थानाध्यक्ष अपने कंधे पर ला रहे थे। इसका वीडियो भी आ गया है।
हरदी थाना क्षेत्र के महराजगंज बाजार में रविवार को मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान राम गोपाल मिश्रा की दंगाइयों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसमें नामजद अपराधियों के गुरुवार को नेपाल बॉर्डर होने की सूचना मिली। जिस पर थानाध्यक्ष हरदी कमल शंकर चतुर्वेदी और थानाध्यक्ष बौंडी सूरज राणा पुलिस टीम के साथ कोतवाली नानपारा क्षेत्र के हांडा बसेहरी गांव पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस टीम ने जैसे ही नहर पटरी के पास पकड़ने का प्रयास किया तो अपराधी सरफराज और तालिब ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए। इसके बाद दोनों को घेरकर पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों थानाध्यक्ष अपराधी को अपने कंधे पर लेकर वाहन तक आए। जबकि दूसरे अपराधी को पुलिस लेकर आई। दोनों अपराधियों ने माफी भी मांगी। इसका वीडियो पुलिस द्वारा जारी किया गया है