Qutub Ansari / Sun, Nov 16, 2025 / Post views : 139
बहराइच l लेखपालों का हल्ला बोल जारी है। तहसील सदर में लेखपालों ने धरना प्रदर्शन किया और अपनी 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम सदर पूजा चौधरी को सौंपा। लेखपाल संघ की प्रमुख मांगें वेतन वृद्धि और पदोन्नति हैं।
लेखपालों का कहना है कि उन्हें उचित वेतन और पदोन्नति नहीं मिल रही है, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से अपनी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की है।
लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि वे लेखपालों के हितों की अनदेखी न करें l
विज्ञापन
विज्ञापन