Qutub Ansari / Tue, Mar 25, 2025 / Post views : 88
मिहिपुरवा/बहराइच l प्रदेश सरकार के कार्यकाल के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकासखंड मिहीपुरवा के ब्लॉक सभागार में सेवा सुरक्षा और सुशासन की दिशा में 25 से 27 मार्च तक तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बलहा विधायक सरोज सोनकर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि व सौरभ वर्मा विशिष्ट अतिथि रहे जिनके द्वारा विकास कार्यों के शिलापट्ट का पर्दा हटाकर व फीता काटकर उद्घाटन किया। जिसके बाद सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में शामिल हुए ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए विधायक सरोज सोनकर ने उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी तमाम योजनाओं व विकास कार्यों के बारे में बताया। साथ 8 साल सेवा, सुरक्षा और सुशासन पर आधारित किताब का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि माधवपुर प्रेम राजभर द्वारा सरकार की उपलब्धियां पर गीत प्रस्तुत किया तथा सर्वोदय इंटर कॉलेज एवं अन्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं व पुरुषों को गीत व भजन कीर्तन के माध्यम सरकार की तमाम योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया l इस बीच नायब तहसीलदार मथुरा प्रसाद ने गीत के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में ग्राम विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, पूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण, नगर पंचायत, स्वास्थ्य विभाग आईटीआई नानपारा समेत अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया जिसमें विभागों द्वारा लोगों को योजनाओं की जनकारी व उनकी समस्या साथ ही जरूरतमंदों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। स्टालों के निरीक्षण के दौरान मौजूद बेसिक शिक्षा विभाग के सराहना करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी की प्रशंसा की तथा जो विभाग के अधिकारी उपस्थित नहीं रहे उनके खिलाफ सख्त तेवर दिखाते हुए उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए अगले दो दिन तक लगातार उपस्थित रहने के सख्त निवेश दिए l इस दौरान योजनाओं से लाभान्वित दर्जनों लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान एसबीआई के सौजन्य से एलिम्को की ओर से 363 विकलांग लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। नीरज यादव विपणन अधिकारी ने बताया कि मोटराइज्ड ट्राय साइकिल 72, ज्वाय स्टिक व्हील चेयर 11, कान की मशीन 12 व अन्य लोगों को छड़ी बैसाखी एंव अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए। राजकीय विद्यालय नानपारा प्राचार्य सुनील कुमार ने बताया कि आईटीआई की ओर से लाभार्थियों को लैपटॉप वितरण की जाएंगे इस दौरान उपयुक्त मनरेगा सतीश पांडे, विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल , उप जिलाधिकारी अश्विनी पांडे, विनोद कुमार यादव खंड विकास अधिकारी, अजीत सिंह खंड शिक्षाधिकारी, मथुरा प्रसाद नायब तहदीलदार, पंचायत सहायक अशफाक अहमद, विवेक वर्मा जेई, ग्राम विकास अधिकारी दीपक चौधरी, सुशील सिंह व एम्लिको से राजदेव, चंदन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन