Qutub Ansari / Sat, Mar 15, 2025 / Post views : 93
मिहिपुरवा/बहराइच l मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिजन बस्ती नैनिहा कालोनी निवासी पैकरमा पुत्र सियाराम उम्र 46 वर्ष ने घरेलू विवाद में घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हरिजन बस्ती नैनीहा कॉलोनी निवासी पैरक्रमा पुत्र सियाराम उम्र 45 वर्ष बाहर राजमिस्त्री का काम करता था। जो होली पर 13 तारीख को घर आया था। लेकिन उसकी पत्नी 12 तारीख को अपने मायके लखीमपुर चली गई थी। पत्नी से फोन पर आने को लेकर विवाद हुआ और शनिवार की देर रात पैकरमा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सुबह जब बच्चों ने उसे घर में ही फांसी पर लटके देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पर मोतीपुर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दिया। पैकरमा के पड़ोसी हरिजन बस्ती निवासी दुजई उम्र 60 वर्ष ने सुबह बच्चों की रोने की आवाज सुन पैकरमा के घर गए, सदमे से मौके पर ही बेहोश होकर गिर गए और उनकी मौत हो गई। सूचना पर जालिम नगर चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार सिंह दलबल के साथ पहुंचकर दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बहराइच भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन