Qutub Ansari / Tue, May 28, 2024 / Post views : 88
नानपारा/तहसील, बहराइच। ज्येष्ठ माह के प्रथम बड़े मंगल के अवसर पर बाबागंज व रूपईडीहा क्षेत्र में कई जगह विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान भंडारे पर प्रसाद ग्रहण वाले श्रद्धालुओं का तांता लग रहा। कस्बा बाबागंज में गौशाला के निकट ग्राम प्रधान सोरहिया फौजदार वर्मा के द्वारा बजरंगबली की पूजा के साथ विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमे छोला, चावल व हलुआ का प्रसाद देर शाम तक वितरण किया गया। देर शाम तक सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर अरविन्द वर्मा, विष्णू चौरसिया, रामबरन वर्मा आदि भंडारे की व्यवस्था मे बराबर लगे रहे। वहीं बाबागंज चौराहे पर रितिक गुप्ता व अनुज वर्मा के द्वारा संयुक्त रूप से भंडारे का आयोजन किया गया। डीजे की धुन पर हनुमान जी के जयकारे व भजनों के बीच सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बजरंग बली का प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर बाबादीन वर्मा, निर्मिलेश वर्मा, अशोक वर्मा, नन्दकिशोर वर्मा, भोला मिस्त्री, मदन यादव, ज्ञानेंद्र शुक्ला आदि प्रसाद वितरण मे लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन