Qutub Ansari / Mon, Mar 10, 2025 / Post views : 97
नानपारा/बहराइच l फाल्गुन मेला एवं निशान उत्सव पर सोमवार को नगर के श्री श्याम प्रभु एवं दादी राणी सती मंदिर कमेटी की ओर से भव्य निशान यात्रा निकाली गई तथा खाटू श्याम प्रभु एवं दादी राणी सती के दरबार को अलौकिक फूलों से श्रंगार किया गया जो आकर्षण का केंद्र रहा।
श्री श्याम प्रभु एवं दादी राणी सती मंदिर की ओर से महोत्सव पर निशान यात्रा निकाली गई जो नगर के विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर निशान को प्रभु से स्पर्श करा कर पुनः खाटू श्याम प्रभु मंदिर पहुंचकर श्याम बाबा को निशान अर्पित किए गए। इस यात्रा में श्याम भक्त हाथों में श्याम नाम की पताका लिए पुरुष ,महिलाएं खाटू श्याम प्रभु के भजनों की धुन पर नाचते गाते चल रहे थे श्याम प्रभु के जयकारों के साथ अबीर गुलाल उड़ाते तथा भजनों पर झूमते नाचते श्याम प्रभु का गुणगान कर रहे थे फागुन महोत्सव मना रहे थे l हर तरफ श्याम नाम की पताका हाथों में लहराते हुए भक्त भावविभोर होकर अपनी आस्था प्रकट कर रहे थे। निशान यात्रा में श्याम प्रेमी गायक कुमार शानू ,, मोनू गुप्ता, किशन कुमार ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुति की जिससे सारा वातावरण श्याम मय हो गया।भजन गायक कुमार शानू के भजनों पर भक्त झूमते नाचते रहे l
निशान यात्रा में रुपैइडीहा, मिहींपुरवा ,मटेरा, रिसिया, नील कोठी, चीनी मिल, बरदहा, शिवपुर, इमामगंज, नेपालगंज, नवाबगंज, बनगई, चंदेला कला, आलम पुरवा, भवनियापुर रामगढ़ी, भुलौरा, कोयलहवा, कमचियारा, कोरियन पुरवा, सिलेटनगंज सहित लगभग 2 दर्जन से अधिक स्थानों से श्याम प्रेमी पैदल निशान लेकर खाटू श्याम प्रभु के चरणों में अर्पित किए। इस मौके पर मंदिर कमेटी तथा श्याम प्रेमियों की ओर से नगर में 4 स्थानों पर भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रामस्वरूप अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद मनीरामका,सुरेश गोयल ,, आनंद पोद्दार, प्रतीक अग्रवाल,, प्रदीप मनीरामका, अजय अग्रवाल, बिल्लू सिंघानिया, नवीन शाह, अजय गुप्ता ,सहित महिला मंडल की उषा सिंघानिया, केसरी पोद्दार, अनामिका टेकडीवाल, अंजू पोद्दार,, प्रीति गुप्ता, साक्षी, संगीत गुप्ता, श्वेता अग्रवाल, नमिता पोद्दार ,प्रीति अग्रवाल, क्षमा सिंघानिया,निहारिका गुप्ता,सहित हजारों की संख्या में श्याम भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन