Qutub Ansari / Fri, Feb 28, 2025 / Post views : 41
प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर सांसद आनंद गोंड ने कहा कि मिहींपुरवा में आयोजित सांसद खेल प्रतियोगिता युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रतियोगिता में विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिसमें 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़ शामिल रहीं। इसके अलावा कबड्डी, खो-खो, जिम्नास्टिक, लंबी कूद और ऊँची कूद जैसी प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सांसद खेल प्रतियोगिता अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में जीवन यादव प्रथम स्थान पर, द्वितीय स्थान पर आशुतोष मौर्या एवं तृतीय स्थान पर सोनू कुमार रहे। 100 मी बालिका वर्ग में विदिशा कुमारी प्रथम कृतिका कोलिक द्वितीय एवं परी तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर बालक वर्ग में आशुतोष मौर्या प्रथम, सोनू कुमार द्वितीय एवं अर्जुन तृतीय रहे तथा 200 मी बालिका वर्ग में कृतिका प्रथम स्थान, प्रतिज्ञा द्वितीय एवं अनन्या मौर्य तृतीय स्थान पर रही। बालक 400 वर्ग मीटर दौड़ में अभिषेक मौर्य प्रथम सोनू द्वितीय एवं अंकित चौहान तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर बालक वर्ग दौड़ में शिवम प्रथम, आकाश द्वितीय एवं अभिषेक कुमार तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अभिषेक वर्मा ने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से हमारी युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिला है। इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन लगातार होते रहना चाहिए जिससे क्षेत्रीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता रहे। प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर पूर्व सांसद अक्षयवर गोंड ने कहा कि सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन खेलों को बढ़ावा देने और नई प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है उन्होंने उपस्थित जनसमूह एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल भावना को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार यादव एवं बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने समारोह में आये सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रवण मदेशिया, शिवेंद्र प्रताप सिंह, वीर चंद्र वर्मा, सोमवर्धन पांडेय, भाजपा नेता संजीव गौड ,धीरज गौड वरिष्ठ शिक्षक खलीक अहमद, सुकुमार सरकार, बलवंत सिंह, राजेश गुप्ता, राजकुमार यादव, एआरपी अंशुल कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन