Qutub Ansari / Thu, Mar 27, 2025 / Post views : 92
पयागपुर/बहराइच l योगी सरकार के आठ वर्ष पूरा होने पर तहसील परिसर में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का भव्य समापन हो गया। इस अवसर पर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियां गिनाई।कार्यक्रम का संयोजन सी आर ओ बहराइच एस डी एम राकेश मौर्य और बीडी ओ दीपेंद्र पांडेय और सर्वेश तिवारी ने किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विधायक सुभाष त्रिपाठी द्वारा आयोजित आयोजित पत्रकार वार्ता में जहां एक ओर "सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास "की नीति पर योगी सरकार की विभिन्न योजनाओं की चर्चा की वही उन्होंने वर्ष 2017 के प्रथम कार्यकाल से लेकर वर्तमान समय तक विधान सभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की चर्चा करते हुए पयागपुर हुजूर पुर से कैंसरगंज ,गिलौला से खुटेहना होते हुए कैंसर गंज तक की सड़क,बहराइच से हुजूरपुर होते हुए करनैल गंज को जोड़ने वाली सड़क तथा 32 करोड़ से बनने वाली पयागपुर से पृथ्वी नाथ मंदिर तक 19 किलोमीटर लंबी नहर पटरी के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की जानकारी देते हुए,क्षेत्र में 10 से अधिक बड़े पुलों,दो किसान कल्याण केंद्र,बिशेश्वर गंज में फायर स्टेशन,डायट में 100 बेड के छात्रावास ,सी एच सी पयागपुर को 30 से 100 बेड के अस्पताल का उच्चीकरण,सपा शासन के 6 घंटों की विद्युत आपूर्ति के स्थान पर ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे और तहसील क्षेत्र में 22 घंटे विद्युत आपूर्ति प्राप्त होने की चर्चा की। श्री त्रिपाठी ने बताया कि युवा प्रतिभाओं को मौका मिले इसके लिए हुजूर पुर के चिरैयाटांड़ में एक मिनी स्टेडियम , विद्युत सुधार और विस्तार अंतर्गत सौभाग्य योजना में 27 हजार से अधिक विद्युत पोल ,तथा सैकड़ों ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की जानकारी दी।उन्होंने मोदी सरकार के कृषकों की आय दूनी करने के क्रम में विधान सभा क्षेत्र के 1 लाख 5 हजार कृषकों को सम्मान निधि आयुष्मान कार्ड और चिकित्सा सहायता के अंतर्गत35 मुस्लिमों सहित 560 पीड़ितों को 9 करोड़ पचास लाख 48 हजार की सहायता दिलाने की जानकारी देते हुए कहा कि सबका साथ सबका विकास नीति के अंतर्गत उज्ज्वला योजना और फ्री राशन की चर्चा की।सेवा सुरक्षा और सुशासन कार्यक्रम के अंतर्गत जहां एक ओर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी स्टाल लगाकर दी गई वही समापन कार्यक्रम में दुर्घटना बीमा अंतर्गत पांच पांच लाख के चेक वितरित किए गए और मुख्य अतिथि विधायक सुभाष त्रिपाठी द्वारा डेढ़ दर्जन शिशुओं का अन्नप्राशन कराया गया। इस अवसर पर प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन और विभिन्न विभागों के अच्छे कार्य करने वाले कार्मिकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन