कृष्णा पाण्डे
[video width="720" height="1280" mp4="https://bns24x7.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241006-WA0208.mp4"][/video]
विकासखंड मिहींपुरवा अंतर्गत कतर्नियाघाट के सुजौली रेंज के ग्राम पंचायत सुजौली के त्रिलोकीगोढ़ी गांव में देर रात राजेंद्र यादव के घर में अचानक मगरमच्छ घुस गया। मगरमच्छ देख कर हड़कंप मच गया l आसपास सो रहे लोग मगरमच्छ के हमले से बाल बाल बच गए वहीं मौके पर शोरगुल सुनकर पूरा गांव एकत्र हो गया। तत्काल सूचना ग्राम प्रधान सुजौली राजेश गुप्ता, वनकर्मियों और थाना सुजौली प्रभारी हरीश सिंह को दी गई l मौके पर सुजौली प्रधान राजेश गुप्ता, उप निरीक्षक रविशंकर , हेड कांस्टेबल अफजल, वन दरोगा राघवेंद्र सिंह , मुंशी मोहम्मद उमर , वाचर हीरालाल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू करवाने की कोशिश की गई l इस दौरान कड़ी मशक्कत करने के पश्चात मगरमच्छ को रेस्क्यू किया जा सका। रेस्क्यू के पश्चात गांव के ही ट्रैक्टर ट्राली से मगरमच्छ को रेंज कार्यालय ले जाया गया है। इस दौरान ग्राम प्रधान सुजौली राजेश गुप्ता, पूर्व प्रधान जयराम गुप्ता, अशोक यादव, मायाराम यादव, रंगीलाल के साथ सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।