Qutub Ansari / Tue, Mar 25, 2025 / Post views : 121
जरवल/बहराइच। लखनऊ गोण्डा मार्ग पर जरवल रोड बाजार के भट्ठा पुरवा गांव के निकट तारकेश्वर महादेव मंदिर के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली तेज रफ्तार में जरवल रोड से बस स्टॉप की तरफ जा रही थी, तभी मोटरसाइकिल सवार को भीषण टक्कर मार दी जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । सूचना पर 112 पहुंचकर गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद भेजा जहां प्रथम उपचार के बाद चिकित्सक ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया l
जरवल रोड थाना अंतर्गत जरवल रोड थाने से 200 मीटर दूरी पर भट्ठा पुरवा के पास कबाड़ की दुकान के सामने तेज अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी ।जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया l सूचना पर जरवल रोड थाने की 112 पी आर वी 6217 गाड़ी के जरिए गंभीर रूप से घायल शैलेंद्र पुत्र शिव कैलाश निवासी धनराजपुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद पहुंचा है । घायल आधा घंटा से अधिक रोड पर तड़पता रहा कोई पुरसा हाल नहीं रहा आधे घंटे बाद 112 नंबर गाड़ीपी आर वी घटनास्थल पहुंच कर टीम कांस्टेबल अशोक यादव चालक पवन कुमार ने स्वयं घायल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद लगे जहां चिकित्सक ने गंभीर हालत में होने के कारण ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन