Qutub Ansari / Mon, Aug 12, 2024 / Post views : 93
पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
ग्रामीण के विरुद्ध केस दर्ज, फरार
कुतुब अंसारी
बहराइच l कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय नाबालिक को पड़ोसी 57 वर्षीय ग्रामीण घर ले जा कर दुष्कर्म करता रहा। दो दिन पूर्व नाबालिक ने सात माह की मृत बेटी को सीएचसी में जन्म दिया। परिवार के लोगों ने शव को दफना दिया। बड़ी बहन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी ग्रामीण केस दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा है।
कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत एक गांव निवासी राम सागर (57) का पड़ोसी ग्रामीण के घर आना जाना था। राम सागर पड़ोसी की 14 वर्षीय बेटी को अपने घर ले जाता रहा। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म करता था। नाबालिक इसी दौरान सात माह की गर्भवती हो गई। दो दिन पूर्व उसकी हालत बिगड़ी तो परिवार के लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर नाबालिक ने सात माह की नवजात बेटी को जन्म दिया। परिवार के लोगों ने लोक लाज के भय से नवजात के शव को दफना दिया। इसकी जानकारी दुष्कर्म पीड़िता की बड़ी बहन को लगी तो उसने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक अमितेंद्र कुमार ने बताया कि नवजात के शव को कब्र से बाहर निकलवाया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बहन की तहरीर पर दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट का केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।
तो वर्ष भर से कर रहा था दुष्कर्म
नाबालिक लड़की ने सात माह की बेटी को जन्म दिया है। ऐसे में राम सागर नाबालिक के साथ लगभग के वर्ष से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा था। सीएचसी मोतीपुर के पूर्व अधीक्षक डॉक्टर अनुराग वर्मा ने बताया कि आरोपी लगभग आठ से नौ माह से जरूर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा था। तभी नाबालिक ने सात माह की बेटी को जन्म दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन