Qutub Ansari / Fri, Nov 29, 2024 / Post views : 91
क़ुतुब अंसारी

बहराइच l थाना नवाबगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उमरिया में बीते 25 तारीख की रात ग्राम सभा के राशन के गोदाम से चोरों ने 54 बोरी अनाज चोरी किया है। जिसको लेकर दुकान की मालकिन, मीना देवी का कहना है की चार दिन बीतने के बाद भी अब तक नवाबगंज थाने में ना ही मुकदमा पंजीकृत हुआ है और ना ही कोई कार्यवाही हुई है, वहीं कुछ ग्रामीण का कहना है की जिस दिन चोरी हुई उसी दिन हम सभी लोग मौके पर आए थे और हम सभी लोगों ने देखा, जहां से राशन निकला गया और जिस रास्ते से ले जाया गया वहां चावल और गेहूं बिखरे हुए पड़े हैं, और आज 4 दिन बीतने के बाद भी मौके पर जब देखा गया तो वहां पर गेहूं और चावल के दाने रास्ते और गोदाम के बाहर बिखरे पड़े हैं। इस चोरी की घटना को लेकर कोटेदार मीना देवी ने गांव निवासी ओम प्रकाश पुत्र होली, कालिया पुत्र झालरी आदि को नाम जद किया है। परंतु पुलिस द्वारा अब तक कोई भी कार्यवाही न होने के कारण कोटेदार ने एसपी वृंदा शुक्ला से न्याय की गुहार लगाई है, और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है l
विज्ञापन
विज्ञापन