Qutub Ansari / Sat, Sep 21, 2024 / Post views : 36
जरवल/बहराइच। 16 रबीउल अव्वल नगर पंचायत जरवल मे बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। जलसे में निकाले गए ऊंट की सवारी आकर्षण का केन्द्र रही तो दूसरी तरफ देर रात तक कस्बे के हर वार्ड मे जलसा देखने लाएक था l जगह जगह छोटे बच्चो की अंजुमन जो की फिल्मी तर्ज पर नबी के कसीदे पढ़ कर गाई गई गीत व नज़्म लोगो ने काफी सराहा। जगह जगह तकरीर का भी आयोजन के मुस्लिम धर्मावलांबियो ने नबी के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित भी किया l विद्युत की दूधिया रोशनी मे पूरा कस्बा डूबा रहा l निकाय प्रशासन ने साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा। दूसरी तरफ धार्मिक मंच पर जरवल की चेयर मैन तस्लीम बानो के पति इंतजार अहमद उर्फ मिथुन ने धार्मिक मंच पर ही खूब नोटो की गड्डियां भी लुटाई, जिसकी वीडियो तो वायरल हुई ही चर्चा का विषय भी बन गई।
[video width="848" height="480" mp4="https://bns24x7.com/wp-content/uploads/2024/09/VID-20240921-WA0384.mp4"][/video]...आखिर झूला लगवाने के नाम पर किसने की रंगदारी ? जरवल।सूत्रों की माने तो एक मांह पहले ही लाखों रुपए झूला वाले के मालिकन से रंगदारी वसूली गई, फिर एक स्कूल की प्रबन्ध कमेटी ने क्रीड़ा स्थल पर लगवाने के नाम पर लम्बी रकम उतार ली, बाकी इलाकाई पुलिस ने मोटी रकम एक चर्चित सिपाही के प्रयास से उतार लिए l इसके बावजूद पुलिस प्रशासन ने ही झूला चलने नही दिया, जिसकी चर्चा भी कम नहीं हैं l आखिर इस घिनौने खेल में कौन सक्रिय है l पुलिस क्यों उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं करती जिसकी कम चर्चा नही है वैसे सूत्रों की माने तो वसूली गई रंगदारी का जिन्न जल्द ही बोतल से बाहर होगा, जिसमे तमाम लोगों को बेनकाब होना भी पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन