Qutub Ansari / Sun, Nov 16, 2025 / Post views : 115
बहराइच ( नानपारा )l तहसील नानपारा में शनिवार को एस डी एम मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में तहसील दिवस दिवस संपन्न हुआ जिसमें कुल 31शिकायती पत्र आए जिसमें में 04 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया तथा 27 लंबित शिकायतों को निस्तारण करने हेतु संबंधित को दिया गया , ज्यादा मामले राजस्व विभाग से आए । तहसील दिवस में सपा जिला अध्यक्ष राम हर्ष यादव के साथ पहुंचे निमिया बेगमपुर के मोहम्मद याकूब पुत्र मोइनुद्दीन ने बताया कि कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने के साथ ही उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया।तहसीलदार ने अतिक्रमण हटाने के आदेश भी दिए। जिस को लेकर वह पिछले एक साल से न्याय की गुहार लगा रहा है गांव के दबन्द लोग ने उसकी जमीन पर तालाब बनवा दिया है और सरकारी खलिहान की भूमि पर मकान बनाकर कब्जा कर लिया है अवैध कब्जा हटाने के लिए उसने कई बार तहसील दिवस में शिकायत की परंतु अवैध कब्जा नहीं हटाया गया इसके बाद उच्च न्यायालय मे रिट दायर किया उच्च न्यायालय द्वारा कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया इसके बाद भी वह पिछले 5 महीने से दौड़ रहा है । दूसरी ओर उसने बताया कि विपक्षी धमकी दे रहे है। इसलिए वह घर से बाहर रहने को मजबूर है । तहसील समाधान दिवस में एसडीएम के अलावा तहसीलदार रविकांत द्विवेदी नायब तहसीलदार हर्षित पांडे, अक्षत पांडे राजस्व निरीक्षक सनाउल्लाह व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। समाधान दिवस में कई अधिकारी अनुपस्थित भी रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन