एम अरशदरुपईडीहा/बहराइच। पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि देने हेतु शनिवार को नगर में एजीसी स्कूल तथा राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संघ के नेतृत्व में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित हुए। एजीसी स्कूल में दो मिनट का मौन, देशभक्ति नारे और कैंडल मार्च के माध्यम से छात्रों व शिक्षकों ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई। वहीं नगर में राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संघ द्वारा विशाल जन आक्रोश रैली, पुतला दहन और कैंडल मार्च निकाला गया। कार्यक्रमों में सैकड़ों नागरिकों, विभिन्न संगठनों, संतों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लेकर आतंकवाद के खिलाफ मजबूत संदेश दिया और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया।