Qutub Ansari / Wed, Oct 9, 2024 / Post views : 109
फखरपुर/बहराइच। महिला सशक्तीकरण एवं महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के पांचवें चरण में बुधवार को फखरपुर थाना क्षेत्र के वजीरगंज चौराहा स्थित सानिया इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रा अधिकारी अनिल सिंह प्रभारी निरीक्षक अभिनव प्रताप सिंह व एसओ मंजू यादव महिला बीट अधिकारीयो ने शिक्षक की तरह न केवल छात्राओं को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया, बल्कि महत्वपूर्ण बिदुओं पर जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया।
प्रभारी निरीक्षक अभिनव प्रताप सिंह ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों को समझना होगा। किसी भी स्थिति में आप कमजोर नहीं हैं। क्षेत्रा अधिकारी कैसरगंज अनिल सिंह ने बताया छात्राओं को इस दिशा में जागरूक होने की आवश्यकता है। खुद छोटी-छोटी बातों को लेकर सतर्क रहें और घर-परिवार की महिलाओं को भी जागरूक करें।महिला थाना अध्यक्ष मंजू यादव ने बताया परिजन अपने बच्चियों को प्रेरित करें कि यदि किसी प्रकार की घटना उनके साथ हो रही है तो वह बर्दाश्त न करें, बल्कि इसका विरोध करें। जिससे अपराध पर अंकुश लग सके।
महिला बीट पुलिस अधिकारी शिल्पी सिंह महिला उपनिरीक्षक विनीता रावत ने कहा कि स्कूल में पढ़ने वाली बहुत सारी छात्राएं भी कोई घटना होती है तो उसको अपने घर पर शेयर नहीं करती है। स्कूल में पढ़ रही हैं, इसलिए आप सभी जागरूकता दिखाएं, कोई भी बात हो, तो इसकी जानकारी अपने स्वजन को जरूर दें, जरूरत पड़ने पर पुलिस से सहायता लें। यदि जागरूक रहेंगी तो निश्चित ही अपराधों पर अंकुश लग सकेगा। बीट अधिकारी ने हेल्पलाइन 1090 वूमन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड लाइन की जानकारी दी। आवश्यकता पड़ने पर इसकी सहायता लेने के लिए आह्वान किया। प्रधानाध्यापक मन्नान खा प्रबंधक सलमान खा प्रधान प्रतिनिधि फारुख खा ने आए हुए समस्त अधिकारियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया l इस मौके पर एस आई रामदेव यादव एस आई राकेस प्रजापति रमानन्द यादव विकास मिश्रा अपर्णा सिंह प्रीतू पांडेय कुसुम चौधरी समेत अन्य टीम मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन