Qutub Ansari / Mon, Nov 25, 2024 / Post views : 102
फैजान

फखरपुर/बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र के वजीरगंज इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब किसान मेराज अहमद खेत में पानी लगा के लिए इंजन को स्टार्ट किया तभी अचानक इंजन में ब्लास्ट हो गया, जिसके कारण मिराज गंभीर रूप से घायल हो गए l आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे तो किसान गंभीर हालत में पड़ा था, जिसकी सूचना तुरंत परिजनों को दी गई l तत्काल परिजन घायल मेराज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फखरपुर ले गए l जहां पर हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया l जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मेराज अहमद की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया l प्राप्त जानकारी के अनुसार मेराज अहमद के सिर्फ तीन बेटियां हैं जिसमें से एक बेटी की शादी तो कर दी थी लेकिन दो बेटियों की शादी का जिम्मा मेराज के ही कंधों पर था l अब इस परिवार में कमाने वाला कोई व्यक्ति नहीं रहा। बेटियों का रो रो कर बुरा हाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन