Qutub Ansari / Thu, Oct 24, 2024 / Post views : 81
रईस खान
मिहींपुरवा/बहराइच l
विकासखंड मिहींपुरवा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत के ग्राम रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी को अपनी मांगों के लिए ज्ञापन सौंपा l बुधवार को उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवकों संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मिहिपुरवा रमेश चंद्र मौर्य एवं पदाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी मिहिपुरवा को ज्ञापन सौंपने के लिए प्रदर्शन किया तथा खंड विकास अधिकारी के उपस्थित न होने पर एडीओ कोऑपरेटिव उमेश चंद्र यादव को ज्ञापन सौंपा उनकी मांग है कि शासन द्वारा दिए गए आईडी पासवर्ड को बार-बार बंद कर दिया जाता है जो कि गलत है,E PF क्या पैसा जितना भी मानदेय से काटा गया है l उसे UAN खाते में जमा किया जाए, दीपावली से पूर्व मानदेय दिया जाए, मनरेगा कार्यों को ठेकेदारों से ना कर कर ग्राम रोजगार सेवक से कराया जाए, जिओ ट्रैकिंग कार्य दूसरे लोगों के करने से रोजगार सेवकों को लोकेशन ढूंढने में कठिनाई होती है बिना रोजगार सेवकों के हस्ताक्षर के मास्टर रोल वेज लिस्ट व FTO ना बनाया जाए क्योंकि फाइलों में कमियां रह जाती है l इसकी जवाब देही रोजगार सेवकों की होती है । इस दौरान श्री यादव ने अधिकारियों से बात करके उचित मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया l
इस दौरान रोजगार सेवक रमेश चंद मौर्य, शंभू दास, रिंकी सिंह, महिपाल रमाशंकर, रमेश कुमार, धनंजय पाल, सत्यनारयण आदि ब्लॉक के समस्त ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन