Qutub Ansari / Mon, Oct 7, 2024 / Post views : 88
जरवल/बहराइच। वन्यजीव प्राणी सप्ताह कार्यक्रम पूर्व माध्यमिक विद्यालय तप्पेसिपाह में धूमधाम से मनाया गया। प्रतिवर्ष एक अक्टूबर से सात अक्टूबर तक वन्यजीव सप्ताह मनाया जाता है।
कैसरगंज वन रेंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय तप्पेसिपाह में वन क्षेत्राधिकारी कैसरगंज अभिषेक सिंह के निर्देशन में वन्यजीव प्राणी सप्ताह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन दरोगा शीतला प्रसाद यादव ने की। मुख्य अतिथि के रुप में बीईओ जरवल अरविन्द सिंह उपस्थित रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय तप्पेसिपाह के बच्चों ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, देशभक्ति आधारित पिरामिड, वन्य जीव महोत्सव आधारित नाटक और वन्यजीव संरक्षण रंगोली प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। उपस्थित लोगों और बच्चों को जिले के चर्चित भेड़िया प्रकरण पर आधारित 'भेडिया आया' नाटक लोगों को बहुत पसंद आया। उपस्थित लोगों और बच्चों ने तालियाँ बजाकर बच्चों का उत्साह बर्धन किया।
वक्ताओं ने वन्यजीव सप्ताह कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि धरती पर रह रहे मानव और वन्यजीव एक दूसरे के पूरक है। वन्यजीवों के संरक्षण में जन भागीदारी बढाना ही कार्यक्रम का उद्देश्य है। सभी लोग रात्रि में अपने घरों के दरवाजे बन्द रखें। किसी भी प्रकार के वन्यजीव से असुविधा होने पर इसकी सूचना वन विभाग को दें। वन विभाग के कर्मचारी वन्य जीव संरक्षण के प्रति समर्पित है। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने वन विभाग को धन्यवाद देते हुए कहा कि कार्यक्रम से विद्यालय के बच्चे को सीखने का अवसर मिलता है,इससे बच्चे उत्साहित रहते हैं। कार्यक्रम से विद्यालय का नाम भी रोशन होता है। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक शिव प्रसाद सिंह, ओम प्रकाश अवस्थी, प्रधानाध्यापक रीता सिंह,शिक्षिका समसा कमर, गरिमा, ममता यादव ,पूर्णिमा यादव , कृष्ण पाल अरुण कुमार सिंह , राम कैलाश जायसवाल, पिंटू वर्मा, राम शंकर, मुन्नालाल, बालक राम, दीप नारायन, कल्लू समेत विद्यालय के छात्र छात्राएं व ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन