रईस खान
मिहीपुरवा/बहराइच l जनपद बहराइच के तहसील मोतीपुर के सुजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत कैलाशपुरी गांव में कई दशकों से हो रही है दुर्गा पूजा की विशेष यह है की नवदुर्गा पूजा कमेटी कैलाशपुरी मे दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष पिछले 25 वर्षों से मुस्लिम समाज के समाजसेवी व पूर्व प्रधान जाहिद खान रहे इस मिसाल को कायम करने के लिए इस वर्ष भी पुनः उनके पुत्र पत्रकार व समाजसेवी जुनैद खान को सर्वसम्मति से नवदुर्गा पूजा कमेटी कैलाशपुरी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया l इस मिसाल को कायम करने में कैलाशपुरी वासियो ने कहीं से कोई और कसर नहीं छोड़ी आज जनपद में चर्चा का विषय है जो भाईचारा कैलाशपुरी नवदुर्गा पूजा कमेटी के द्वारा बनाया गया इसी तरह अन्य जगह भी बनाया जाए ताकि हर जगह आपसी भाईचारा कायम रहे और शांति व्यवस्था भी बनी रहे। नवदुर्गा पूजा कमेटी के सदस्यों मे अध्यक्ष जुनैद खान उपाध्यक्ष चंदन साहनी कोषाध्यक्ष विनोद साहनी मंत्री राकेश बंगाली महामंत्री नीरज सनी प्रबंधक विनोद सोनी सलाहकार राधेश्याम साहनी वअनाउंसर अयूब अंसारी, सदस्य अब्दुल हफीज, मोहम्मद कयूम अंसारी, मुन्ना साहनी, अजय साहनी, संजू मद्धेशिया, कृष्ण ठाकुर, गोपाल, दशरथ, रूप कुमार, राज मद्धेशिया, कमल सोनी, मोहम्मद रफीक, सत्यम सोनी, राहुल बंगाली, फैजान खान, जियाउद्दीन खान, मुमताज अहमद, सनी साहनी, अमेरिका साहनी, अमरजीत साहनी, आजाद साहनी, विकास साहनी, गोपाल साहनी, सूरज सोनी आदि लोग मौजूद रहे l