Qutub Ansari / Mon, Oct 28, 2024 / Post views : 103

बहराइच । विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी परिसर में प्रदेश में संचालित संस्कृत माध्यमिक विद्यालय एवं महाविद्यालयों में अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन जन प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। यह जानकारी देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार अहिरवार ने बताया कि जनपद में संचालित 10 संस्कृत माध्यमिक/महाविद्यालयों में अध्ययनरत 552 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति की प्रथम किश्त की धनराशि रू.03 लाख 48 हज़ार 450 आर.टी.जी.एस. के माध्यम से 28 अक्टूबर 2024 को सम्बन्धित छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में भेज दी जायेगी। विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल, विधायक बलहा सरोज सोनकर के प्रतिनिधि आलोक जिंदल, मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र व अन्य अधिकारी, वैद्य भगवानदीन मिश्र गाँधी इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य जसवंत सिंह तथा संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं अध्यापक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन