Qutub Ansari / Thu, Oct 24, 2024 / Post views : 104

मिहींपुरवा/बहराइच l जनपद बहराइच के इंदिरा स्टेडियम में मंडलीय एवं जनपदीय रैली जो 14 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक संपन्न हुई जिसमें सर्वोदय इंटर कॉलेज के छात्रों ने कॉलेज का नाम रोशन किया l इस दौरान छात्र सूरज कुमार ने 800 एवं 1500 मीटर रेस में प्रथम स्थान तथा 400 मीटर रेस में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, अतुल राजपूत ने 100 मीटर में तृतीय स्थान ,हिमांशु गौतम ऊंची कूद में द्वितीय स्थान, संदीप कुमार 600 मीटर रेस में द्वितीय स्थान, अभिषेक कुमार 5000 मीटर की रेस में प्रथम स्थान व यशवंत कुमार ने चक्र क्षेपण में सेकंड स्थान प्राप्त किया वहीं जनपदीय रिले रेस में सर्वोदय इंटर कॉलेज को सेकंड स्थान प्राप्त हुआ l उपरोक्त प्रतिभागियों को विद्यालय स्तर पर मंगलवार को सर्वोदय इंटर कॉलेज के प्रबंधक परमहंस मद्धेशिया, पूर्व प्रबंधक एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रवण कुमार मद्धेशिया, प्रधानाचार्य मनोज यादव, उपप्राचार्य शिवप्रसाद , क्रीड़ा शिक्षक रवींद्र सिंह, स्काउट शिक्षक के० के०सिंह आदि की उपस्थिति में सम्मानित करते हुए पुरस्कार एवं पदक प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन