Qutub Ansari / Thu, Oct 24, 2024 / Post views : 101
जरवल/बहराइच। जरवल रोड थाने मे रहे दरोगा को एस पी फिर से सिपाही के मूल पद पर भेज दिया है जबकि इसी थाने पर एक इंस्पेक्टर का स्टार छीन कर फिर से उपनिरिक्षक के पद पर भेज दिया है। पता चला है कि एस पी वृंदा शुक्ला की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार जनवरी माह में थाना जरवल रोड मे जनवरी माह में थानाध्क्ष विनोद राय तथा जरवल चौकी इंचार्ज के पद पर दीवान असलम खान की तैनाती थी एसपी ने दोनों को फरवरी में माह मे निलंबित कर दिया था l सभी की तैनाती पुलिस लाइन में हो गई थी उनके खिलाफ विभागिए जांच भी चल रही थी जिसकी जांच तत्कालीन अपर पुलिस अधिक्षक ग्रामीण डॉक्टर पवित्र मोहन त्रिपाठी ने की थी l जांच रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख किया गया था जनवरी में एक अपराधी ने इन लोगो की संलिप्ता से कुछ लोगो की जमीन पर कब्जा कर लिया था जांच मे इस बात की पुष्टि होने के बाद एसपी ने इंस्पेक्टर पद से रिवर्ड करते विनोद राय को दरोगा बना दिया तथा जरवल चौकी पर तैनात रहे दरोगा दीवान असलम को सिपाही के पद पर भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन