Qutub Ansari / Mon, Oct 7, 2024 / Post views : 113
फखरपुर/बहराइच l पुलिस विभाग की ओर से टेड़वा अल्पी मिश्र गांव में सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें महिलाओं को उनके अधिकार बताए गए। फखरपुर थाना क्षेत्र के टेड़वा अल्पी मिश्र गांव में सोमवार को मिशन शक्ति 5.0 टीम के द्वारा महिला चौपाल लगाकर महिलाओ और बच्चियो को उच्चाधिकार बताए। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकरी योजना के बारे मे व बालिकाओं से उनकी समस्याओं को मद्देनजर रखते हुए महिलाओं पर हो रहे अपराध के प्रति उन्हें जागरूक किया गया। पम्पलेट्स वितरित कर महिला संबंधी घटित अपराध की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1090 ,1098 ,1076, 112 ,181, 108 और साइबर संबंधित अपराध के शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1930 की जानकारी दी। तथा सरकारी योजना कन्या सुमंगला योजना, पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना, मातृ वंदना योजना, वृद्धा पेंशन योजना,आयुष्मान प्रधानमंत्री, उज्जवला योजना के बारे में बालिकाओं से उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ करते हुए जानकारी दी गई। इस दौरान महिला उपनिरीक्षक विनीता रावत, कीर्ति, कांस्टेबल कुसुम चौधरी, नितेश यादव सिपाही अबरार और अवधेश मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन