फैजान फखरपुर/कैसरगंज/बहराइच l रामादेवी पब्लिक स्कूल मे एक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक प्रदीप यादव एडवोकेट व हुकुम सिंह इंटर कॉलेज के प्रवक्ता तेज नारायण ने फीता काटकर किया। अतिथियो ने बच्चो द्वारा बनाये गये माडलो की सराहना की सोलर पम्प, जैविक खाद, ग्रीन सिटी आदि माडल बेहद सराहे गये। सौ से अधिक बच्चो को उपहार देकर पुरूस्कृत भी किया गया। इस मौके पर प्रवक्ता लाल बहोरन मौर्य प्रोत्साहक विजय मोहन यादव सहित समस्त शिक्षक व बच्चे मौजूद रहे।