Qutub Ansari / Mon, Oct 7, 2024 / Post views : 92
रिसिया/बहराइच l थाना रिसिया क्षेत्र अंतर्गत ग्रा० पं० हुसैन पुर मुहम्मद पुर में बीती रात चोरी करते हुए शातिर चोर को ग्रामीणों की मदद से, रिसिया पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है,मु०अ०सं० 285/24 धारा 305,331(4)(5) 317(2) BNS से संबंधित जगदीश चौहान पुत्र छोटे लाल को माननीय न्यायालय विधिक कार्यवाही के लिए भेज दिया गया है,थाना क्षेत्र में सोमवार रात शातिर चोर, बाबूराम निवासी हुसैन पुर मुहम्मद पुर के यहां घर के पीछे, पक्की दीवार में सेंध लगाकर चोरी कर रहे थे, बगल में सो रहे कुत्ते को कुछ शिनाक मिली, जिससे पड़ोसियों को शक हुआ, तो देखा की 3 चोर घर से सामान बाहर निकाल-निकाल कर बाहर रख रहे थे, तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर चौकी इंचार्ज कन्हय्या दीक्षित, उ० नि० नीरज कुमार सिंह, वा का० रामपाल यादव मौके पर पहुंचें, और ग्रामीणों की मदद से चोर को घेर कर पकड़ लिया, जिसमें 1 चोर पकड़ा गया और 2 भागने में कामयाब हो गए, चोर का नाम जगदीश चौहान पुत्र छोटे लाल, निवासी भवनियापुर थाना मोतीपुर बहराइच का है, चोर के पास, जेवर, पैंतीस सौ नगदी, एक अदद तमंचा 315 बोर वा एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है, चौकी इंचार्ज कन्हैया दीक्षित ने बताया की चोर ने अपने दो साथियों का नाम भी कुबूला है, उन्हें भी जल्द ही पकड़ लिया जायेगा l
विज्ञापन
विज्ञापन