Qutub Ansari / Sun, Oct 27, 2024 / Post views : 93
सकील अंसारी
नानपारा/बहराइच l नेपाल बॉर्डर के करीब से कथित चाइनीज आम से लदा एक ट्रक जब्त किया गया है। यह ट्रक बॉर्डर के पास स्थित रुपैडिहा से दिल्ली के लिए रवाना हो रहा था।सी ओ नानपारा प्रधुम्न कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली नानपारा के इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बॉर्डर से 18 किलोमीटर दूर हाडा बसहरी नहर के पास इस एक डी सी एम ट्रक को रोका। चेकिंग के दौरान ट्रक में 260 पेटी कुल 4160 किलो चाइनीज आम पाया गया। ड्राइवर को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। दूसरी एसडीएम अश्वनी पांडे ने बताया की आम प्रतिबंध नहीं है यह है आम कहाँ का है और कैसे यहां पहुंचा सीमा शुल्क अदा किए बिना नहीं आ सकता इसकी जांच की जा रही है। पकड़े गए आम को कस्टम इंस्पेक्टर नानपारा बृजेंद्र सिंह के सुपुर्द किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। लोगों को कहना है कि बिना मौसम के चाइनीज आम का इस प्रकार बॉर्डर पार कर इतनी दूर तक पहुंचना सुरक्षा एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। इंडो-नेपाल बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है, जहां सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और कस्टम सहित कई एजेंसियां तैनात हैं। इतनी सख्त सुरक्षा के बावजूद, चाइनीज आम सीमा के इस पार आ जाना गंभीर चिंता का विषय बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन