Qutub Ansari / Mon, Nov 25, 2024 / Post views : 112
अशोक सोनी 
जरवल/बहराइच। भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह से सलाह मशविरा के बाद राष्ट्रीय मुख्य महासचिव चंद्रभान सिंह ने उत्तर प्रदेश के कई पदाधिकारी की घोषणा की है। जिले के जरवल विकास खण्ड के ग्राम हसना धंवरिया निवासी मोहम्मद मुकीद को संगठन के राष्ट्रीय सचिव पद पर मनोनीत किया है। जरवल विकासखंड के पारा परशुरामपुर निवासी आजम अली को देवीपाटन मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। लखनऊ जिले के आजाद नगर अशरफाबाद बालागंज निवासी साजिया खान को महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जरवल विकासखंड के ग्राम अबुल्लापुर निवासी अजय कुमार वर्मा को जिला उपाध्यक्ष बहराइच बनाया गया है l फखरपुर विकासखंड के ग्राम कोठवल कलां निवासी अब्दुल कलाम को जिला सचिव पद पर मनोनीत किया गया है। कैसरगंज विकासखंड के परसेण्डी निवासी नफीस अहमद को प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश बनाया गया है। श्री सिंह ने सभी पदाधिकारी से संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन