Qutub Ansari / Mon, Dec 2, 2024 / Post views : 109
फैजान
फखरपुर/कैसर
गंज/बहराइच l जन-जन के प्रेरणा स्रोत ठाकुर हुकुम सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर हुकुम सिंह इंटर कॉलेज कैसरगंज में ब्लॉक प्रमुख संदीप कुमार सिंह विसेन द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) प्रज्ञा त्रिपाठी और विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा उपस्थित रहे। सभा की शुरुआत स्व0 ठाकुर हुकुम सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण से हुई। उपस्थित गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान एमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा कि ठाकुर हुकुम सिंह ने समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता आज भी लोगों को प्रेरणा प्रदान करती है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने ठाकुर हुकुम सिंह द्वारा स्थापित संस्थानों और विकास कार्यों पर प्रकाश डाला।सभा में मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर उनके प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह विसेन ने मुख्य अतिथि प्रज्ञा त्रिपाठी को सम्मानित किया। इस मौके पर सागर मल पारीक, लोकतंत्र सेनानी प्रमोद गुप्ता, गंगाधर मिश्रा एडवोकेट, डॉ. अरविंद सिंह, प्रबन्धक विश्वपाल सिंह,भगवान दास सोनी, मंडल अध्यक्ष शिव सहाय सिंह, सुबेद वर्मा, बादशाह सिंह, पूर्व प्रधान कौशलेन्द्र चौधरी, भगवानदास सोनी, मौलाना खालिद,डा0 अरशद रईस, शिवा जी पाण्डे, डा.एन.के.सिंह , सुदर्शन सिंह विवेक सिंह विसेन, मनोज सिंह हीरालाल आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन