Qutub Ansari / Wed, Oct 9, 2024 / Post views : 92
फैजान
जरवल/बहराइच।
शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत जरवलरोड में उपनिरीक्षक मुकेशमणि त्रिपाठी,अमित गोंड,आरक्षी कृष्णमोहन चौरसिया, विकाश कुमार ,महिला आरक्षी सीमा पाण्डेय
,हेमलता सिंह ,सौम्या पाण्डेय ,कोमल गुप्ता की टीम ने जरवलरोड के सपसा दिकोलिया में शीतला माता मन्दिर पर महिला चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक किया गया। महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 112, 181, 1076 नम्बर के बारे में बताया गया तथा साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 टोल फ्री नंबर की जानकारी दी गई। महिलाओं को टोल फ्री नम्बर डायल कर हेल्पलाइन पर महिला उत्पीड़न की जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन