संतोष मिश्रानानपारा तहसील/बहराइच। शनिवार को प्रधानमन्त्री द्वारा किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की 18 वीं किस्त की राशि हस्तांतरित की गई। इसी उपलक्ष्य में कृषि केंद्र चरदा में एक किसान गोष्ठी का आयोजन कर प्रधानमन्त्री का लाइव प्रसारण भी किसानों को दिखाया गया। गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एसपी सिंह ने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मुद्दे पर काम कर रही है और किसानों के प्रति काफी संवेदनशील है। विशिष्ट अतिथि भारतीय किसान परिषद नवाबगंज के अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने कहा कि किसान सम्मान निधि किसानों के लिए बहुत बड़ी राहत है। गोष्ठी में मुख्य रूप से बाबू बद्री सिंह, रमेश वर्मा, आकाश वर्मा ओम प्रकाश, प्रभारी राजकीय कृषि बीज भंडार आशीष मौर्या सहित रामनिवास वर्मा, एडीओ एजी मनीष कुमार त्यागी सहित क्षेत्र के कई किसान मौजूद रहे।