Qutub Ansari / Mon, Oct 7, 2024 / Post views : 110
जरवल/बहराइच। जरवल स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति फेज - 5.0 चरण के अंतर्गत लैंगिक समानता, व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर निबंध, चित्रकला, रंगोली तथा वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया। इसके अलावा किशोरियों में मासिक धर्म संबंधी व्यक्तिगत स्वच्छता आदि पर बालिकाओं ने कलाप्रदर्शनी के माध्यम से समाज व लोगों को जागरूकता संदेश दिया। जनपद में कार्यरत गैरसरकारी संस्था (एनजीओ) एक्शनएड के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है तथा समाज की किशोरियों और महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताकर लैंगिक भेदभाव को समाज से मिटाकर सकारात्मक परिवर्तन लाना है। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का मकसद किशोरियों को सशक्त बनाना, लैंगिक रूढ़िवादिता को समाप्त कर बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के महत्व के बारे में जागरूक किया जाता है। इसके साथ-साथ ही साइबर क्राइम के संबंध में हेल्पलाइन पुलिस सेवा, डायल 112, एंबुलेंस सेवा 102 ,108 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वूमेन हेल्पलाइन 1090 तथा के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यशाला में वार्डेन साधना सिंह, शिक्षिका प्रीती समेत समस्त शैक्षिक स्टाफ ने प्रति भाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन