Qutub Ansari / Sun, Oct 27, 2024 / Post views : 92
जरवल/बहराइच।
मसाला तेल ही नही खाद्य पदार्थों मे त्योहारी के सीजन मे कम लागत से बडा मुनाफा कमाने के चक्कर में क्षेत्र के ब्यापारी नकली खोया,और नकली घी से बनी मिठाईयां को बडे पैमाने पर बिक्री के लिए तैयार कर रहे है।यही नहीं नकली घी,मावा के अलावा बाजार में नकली पनीर की भी बडे पैमाने पर विक्री की जा रही है। जिससे क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य से खुलेआम खिलवाड़ हो रहा है। सूत्रों की माने तो इसके पीछे संबंधित खाद्य विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग आंखें मूंदे हुए है। लोगों ने खाद्य विभागों की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाते हुए मिलावटखोरों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। पता चला है कि कैसरगंज तहसील क्षेत्र के फखरपुर, कैसरगंज, जरवलरोड, जरवल, गण्डारा, जैसी बाजारों मे नकली मावा और नकली घी आदि से त्यौहारी सीजन में बन रही मिठाइयां कही आपकी जान न ले ले साथ ही त्योहारी के सीजन मे कम लागत में बडा मुनाफा कमाने के चक्कर में नकली घी से बनी मिठाईयां को बडे पैमाने पर बिक्री के लिए दिन रात तैयार किया जा रहा है। सूत्रों की माने तो बाजार में नकली घी, मावा के अलावा बाजार में नकली पनीर की भी बडे पैमाने पर विक्री की जा रही है। जिससे इलाकाई लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ भी हो रहा है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में नकली घी,नकली मावा से मिठाईयां बनाई जा रही है, जिसे दीपावली के त्योहारी सीजन पर नकली पनीर, घी व खोया की बिक्री और सप्लाई करने का धन्धा बडे पैमाने पर चल रहा हैं।जो बहुत ही कम दामों पर स्थानीय दुकानदारों को सप्लाई की जाती हैं।सूत्रों की माने तो आगामी दीपावली के त्योहार एवं सहालग के दौरान क्षेत्र में हो रही शादी विवाह में मुनाफाखोर नकली खोया,घी और पनीर और मिठाई को असली बताकर महंगे दामों पर ब्यापारी बेंच कर मोटा मुनाफा कमा रहे है।लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग ऐसे लोगों पर जानबूझकर कार्रवाई नहीं कर रहा है।जिससे क्षेत्रों में यह धंधा दिन प्रतिदिन जोर पकड़ रहा है। लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ भी कम नहीं कर रहा। ऊपर से मिलावटी मिठाईयां खाने से लोगों को पेट,लीवर व हार्ट की बीमारियां का सामना करना पड रहा है।
बाक्स
प
विज्ञापन
विज्ञापन