Qutub Ansari / Tue, Mar 4, 2025 / Post views : 106
बहराइच के हुजूरपुर थाना
क्षेत्र के गौर घोसियाना गांव में मवेशी बांधने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना में चार अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना उस समय हुई जब इसराइल के परिवार का युवक मुफीद बाइक से जा रहा था।
रास्ते में सगीर नाम के ग्रामीण का मवेशी बंधा हुआ था। मुफीद इस मवेशी की रस्सी में फंसकर गिर गया। उसने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।
विवाद बढ़ने पर मुफीद के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। इस दौरान सगीर पक्ष के लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। उन्होंने अवैध हथियारों से फायरिंग भी शुरू कर दी। फायरिंग में इसराइल के सीने पर गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना में मैनुद्दीन, तौफीक, मुफीद और सोनू भी घायल हो गए।
सूचना मिलते ही हुजूरपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
ग्रामीण मैनुद्दीन ने बताया लड़का बाइक से दूध लेकर जा रहा था तभी मवेशी को बांधने वाली रस्सी में फंस कर गिर गया। उसने इसकी शिकायत सगीर से की। इसके बाद उसने लड़के पर हमला कर दिया। हम लोग मौके पर पहुंचे तो परिवार के साथ सभी पर हमला कर दिया। गोली लगने से इस्राइल की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन