Qutub Ansari / Sat, Oct 19, 2024 / Post views : 102
रईस खान
मिहिपुरवा/बहराइच l हाल ही में जारी हुए नीट के रिजल्ट में बहराइच जिले के कतर्निया घाट वन जीव प्रभाग के चफरिया के होनहार ने सफलता पाई है। चफरिया निवासी अब्दुल समद कुरैशी ने नीट परीक्षा में 720 में से 649 नंबर पाकर अपने इलाके व परिवार का नाम रोशन किया। समद के सफल होने पर सपा नेता डॉक्टर आशिक अली व ज़ोहेब खान ने होनहार को सम्मानित किया। ग्रामीण परिवेश से जुड़े अब्दुल समद सामान्य परिवार का छात्र है। अब्दुल समद के पिता हबीब अहमद कुरैशी खेती करते हैं और माता बदरुन्निशा सामान्य गृहणी हैं। अब्दुल समद ने प्रारंभिक शिक्षा जय मां दुर्गे मांटेशरी स्कूल चफरिया , हाई स्कूल बप्पा जी इंटर कॉलेज चफरिया और इंटरमीडिएट जनपद के प्रतिष्ठित श्री शंकर इंटर कॉलेज नानपारा से पास की । करीब 4 वर्ष लखनऊ के लैंप लाइटर कैरियर इंस्टिट्यूट व ऑनलाइन pw से कोचिंग के बाद इस बार नीट की परीक्षा पास कर ली है। अब्दुल समद ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता व सभी गुरुजनों , अपने भाइयों नबी अहमद क़ुरैशी, सईद अहमद क़ुरैशी व बड़े अब्बा मरहूम जलील क़ुरैशी, मरहूम हनीफ क़ुरैशी को दिया है। क्षेत्र के लोगों ने समद की सफलता पर घर पहुंच कर बधाई दी और प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर डॉक्टर आशिक अली, डॉ अयोध्या प्रसाद जायसवाल , अजीज कुरैशी ,मजीद कुरैशी , जाकिर कुरैशी , ग्राम पंचायत सदस्य ज़ोहेब खान , प्रारंभिक शिक्षक रियाज फातिमा , बप्पा जी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य गुलिस्ता अंसारी , साज़िद हुसैन खान , अब्दुल कादिर , रितेश मद्धेशिया व काफी संख्या में गाँव के लोग मौजूद रहे और अब्दुल समद की सफलता पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन