Qutub Ansari / Wed, Nov 13, 2024 / Post views : 45
रुपईडीहा/बहराइच । रुपईडीहा थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह के स्थानांतरण होने पर बुधवार को थाना परिसर में पुलिसकर्मियों व गणमान्य लोगों की मौजूदगी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर थाना प्रभारी श्री सिंह को गुलदस्ता भेंट करने के पश्चात अंग वस्त्र देकर ससम्मान पूर्वक विदाई दी गई। मौके पर डॉ सनत कुमार शर्मा ने कहा की थाना प्रभारी ने अपने कार्यकाल मे अपराध नियंत्रण के साथ साथ घटित घटनाओं का उदभेदन करने में सफलता पाई और क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था को कायम रखा। उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा की थाना प्रभारी का उन्हें हमेशा सहयोग मिला। उन्होंने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर रुपईडीहा पत्रकार के अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा,शेरसिंह कसौधन,प्रधान फौजदार वर्मा सहित समस्त पुलिस कर्मी व स्थानीय लोग मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन