Qutub Ansari / Thu, Oct 24, 2024 / Post views : 108
सकील अंसारी
नानपारा तहसील/बहराइच। डायल 112 की तरफ से रूपईडीहा थाना क्षेत्र के क़स्बा बाबागंज के प्राइवेट बस स्टैंड व प्रमुख चौराहो पर पहल योजना अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। नाटक के जरिए लोगों कों 112 डायल करने का महत्व और इसकी सुविधाओ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गईं। कार्यक्रम के माध्यम से घरेलू हिंसा, मारपीट, महिला अपराध, अवैध तस्करी, नशीले पदार्थो की बिक्री सहित विभिन्न समस्याओ से छुटकारा के लिए एवं त्वरित कार्यवाही हेतु डायल 112 से सहायता प्राप्त करने की जानकारी दी गईं। पहल कार्यक्रम के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्कूल के बच्चें, दुकानदार, महिलाए और क़स्बावासियो कों बताया कि नशे में गाड़ी न चलाये, किसी संकट में है या अराजक तत्वों द्वारा परेशान किये जा रहे है तो उन्हें तत्काल डायल 112 कों सूचित करना चाहिए,यह कॉल सीधे लखनऊ कंट्रोल रूम पर पहुचेगी। कार्यक्रम के दौरान पीआरवी 6216 अमित पाण्डेय, बबलू यादव, दीपचंद विश्वकर्मा सहित सैकड़ो लोग उपस्थिति रहे,नुक्कड़ नाटक के माध्यम से 112 के नियम और क़ानून की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन