Qutub Ansari / Sat, Oct 26, 2024 / Post views : 90
अशोक सोनी
जरवल/बहराइच। शनिवार का दिन मच्छर जनित रोगों पर ब्रेक लगकर रोगियों के लिए खास बन गया। दैनिक भास्कर ने जब मच्छरों से होने वाली बीमारी व स्वास्थ महकमा के साथ जरवल के निकाय प्रशासन की प्रमुखता से खबर प्रकाशित की तो आनन फानन स्वास्थ महकमा की नीद टूटी ही निकाय प्रशासन ने भी अपना सुर बदलते हुए तत्काल एंटी लार्वा के नालियों व नालों मे छिड़काव तो कस्बे के 13 हो वार्ड करवाया ही आनन फानन मे एक पत्र सीएचसी जरवल के मुस्फाबाद भेज दिया जिसको लेकर अधिक्षक डा.कुंवर रीतेश ने डाक्टरों का पैनल तैयार नगर पंचायत जरवल के मीटिंग हॉल में डा. अनिल कुमार वर्मा डा. पूनम समेत अन्य पांच स्वास्थ विभाग के लोग मौजूद रहे l मरीज निः शुल्क दवा व जांच करवा कर गदगद भी दिखाए दिए l इस अवसर पर सौकडो़ मरीज के साथ चेयर मैन तस्लीम बानो अधिशाषी अधिकारी खुशबू यादव व विधायक प्रतिनिधि इंतजार अहमद उर्फ मिथुन भी मौजूद रहे।
बाक्स "कस्बे के हर वार्ड मे फागिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव करवाया जा रहा है जिससे मच्छर जनित रोगों की रोकथाम हो सके जनता से अपील करते हुए कहा की लोग साफ सफाई व्यवस्था मे राजनीति न करे निकाय आपका है सड़को पर कूड़ा करकट न डाले" खुशबू यादव अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत जरवल
विज्ञापन
विज्ञापन